डीसी श्रीनगर और पुलिस ने भी शुरू की हेल्पलाइन
श्रीनगर जिला प्रशासन ने डीसी कार्यालय में ईरान में फंसे कश्मीरी छात्रों के लिए एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है, ताकि छात्रों के परिजनों को मदद मिल सके। अधिक जानकारी के लिए 0194-2483651, 0194-2457543, 0194-2457552 दूरभाष और 9103998355 पर व्हाट्सएप से संपर्क किया जा सकता है।
प्रशासन ने सभी संबंधित परिजनों से इन माध्यमों के ज़रिए संपर्क में रहने और जानकारी साझा करने की अपील की है। श्रीनगर पुलिस ने भी 9596770550, 9419411619 पर हेल्पलाइन शुरू की है, ताकि जरूरतमंद छात्रों और उनके परिवारों को सहायता दी जा सके। वहीं, अनंतनाग पुलिस ने भी दो हेल्पलाइन नंबर 9596777669, 9419051940 जारी किए हैं। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि प्राप्त जानकारी को आवश्यक कार्रवाई हेतु उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा।
पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती की बेटी और प्रवक्ता इल्तिजा मुफ्ती ने भी छात्रों और उनके परिजनों से अपील की है कि वे ईरान में स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क करें या पिर +98 9128109115 और +98 9128109109 नंबरों पर व्हाट्सएस संदेश भेंजे। इल्तिजा ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा प्राथमिकता है और हम उनकी हर संभव मदद के लिए प्रतिबद्ध हैं।
यह खबर भी पढ़ें: ईरान में फंसे 1300 कश्मीरी छात्र: बच्चों की सुरक्षा और वापसी के लिए श्रीनगर में प्रदर्शन, परिजनों ने उठाई आवाज