जम्मू कश्मीर में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला हुआ है। इस बीच मैदानी क्षेत्रों में बारिश और गुमलर्ग, सोनमर्ग, गुरेज सहित ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के बीच एक बार फिर पर्यटकों ने घाटी का रुख किया है। वहीं, गुलमर्ग में 21 फरवरी से खेलो इंडिया शीतकालीन खेल का दूसरा चरण होने जा रहा है। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
कश्मीर के संभागीय आयुक्त विजय कुमार बिधूड़ी ने कहा कि हम बर्फबारी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। जब से लोक निर्माण विभाग का पुनर्गठन हुआ है, अब सब कुछ विकेंद्रीकृत है इसलिए हमारी ताकत भी बढ़ गई है। अब बर्फबारी रुकते ही हम सड़कें साफ करते हैं। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में पर्यटक इन दिनों घाटी की तरफ रुख कर रहे हैं।