फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल ने लिया अमरनाथ यात्रा व्यवस्था का जायजा

Mon, 25 May 2015 11:19 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के राज्यपाल व श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) के अध्यक्ष एनएन वोहरा ने दो जुलाई से शुरू होने वाली पवित्र वार्षिक अमरनाथ यात्रा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए बैठक की। राज्यपाल ने डीसी अनंतनाग और गांदरबल के अलावा पहलगाम और सोनमर्ग डेवलपमेंट अथॉरिटी के सीईओ से आज तक किए गए यात्रा संबंधी प्रबंधों का ब्योरा लिया।
विज्ञापन


इस दौरान राज्यपाल को यात्रा क्षेत्रों में यात्रियों को दी जाने वाली बिजली, पानी और चिकित्सा सेवाओं जैसी सुविधाओं से अवगत कराया गया। बैठक के दौरान राज्यपाल ने घोड़े वालों, दांडी वालों और पालकी वालों के पंजीकरण को समय पर करवाने के लिए निर्देश जारी किए।

उन्होंने कहा कि ऐसा करना सुरक्षा के लिहाज से अनिवार्य है ताकि किसी भी अपंजीकृत व्यक्ति को आगे बढ़ने से रोका जा सके। इसके अलावा बालटल और नुनवन बेस कैपों में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक के दौरान राज्यपाल को पहलगाम और सोनमर्ग डवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा यात्रा के दौरान ठोस अवशिष्ट को जमा करने के साथ-साथ ठिकाने लगाने के लिए उठाए जाने वाले कदमों से भी अवगत कराया गया।
विज्ञापन


बैठक में श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के सीईओ पीके त्रिपाठी, एडिशनल सीईओ जितेंदर सिंह, डीसी गांदरबल शौकत एजाज भट, डीसी अनंतनाग बसीर खान, सीईओ पहलगाम डेवलपमेंट अथॉरिटी रियाज अहमद और सीईओ सोनमर्ग डेवलपमेंट अथॉरिटी शबीर अहमद भट मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें