जनरल बिपिन रावत मेमोरियल कश्मीर हॉकी लीग के तीसरे दिन बारामुला ने बडगाम को 6-0 और कुलगाम ने एसपी कॉलेज श्रीनगर को 3-2 से हराकर जीत दर्ज की। गुरसहज सिंह और हनान नजीर को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
भारतीय सेना द्वारा जम्मू-कश्मीर खेल परिषद और जम्मू-कश्मीर हॉकी संघ के सहयोग से आयोजित जनरल बिपिन रावत मेमोरियल कश्मीर हॉकी लीग का आयोजन श्रीनगर के पोलो ग्राउंड स्थित एस्ट्रो टर्फ हॉकी ग्राउंड में किया जा रहा है। तीसरे दिन दो रोमांचक मैचों ने बारामुला और कुलगाम ने अपने लीग मैच जीते।
विज्ञापन
पहले मैच में बारामुला रेड्स ने बडगाम के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 6-0 से शानदार जीत दर्ज की। उनके आक्रामक अंदाज और मजबूत टीम वर्क ने बडगाम के लिए वापसी की कोई गुंजाइश नहीं छोड़ी। मैदान पर उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए, बारामुला रेड के गुरसहज सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
दिन के दूसरे मुकाबले में जिला कुलगाम और एसपी कॉलेज श्रीनगर के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। दोनों टीमों ने कड़ी टक्कर दी, लेकिन कुलगाम ने कड़े मुकाबले में 3-2 से जीत हासिल की। कुलगाम के हनान नजीर को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
यह टूर्नामेंट हॉकी के रोमांचक प्रदर्शनों, खेल भावना को बढ़ावा देने और जनरल बिपिन रावत की स्मृति को सम्मान देने का एक अनूठा उदाहरण है। आयोजकों ने भाग लेने वाली टीमों, अधिकारियों और उत्साही दर्शकों का आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से इस लीग की सफलता में और इजाफा हो रहा है।