फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ मंदिर के रावल ने किया गंगा पूजन

Tue, 02 May 2017 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
बदरीनाथ मंदिर के रावल देवप्रयाग संगम पर गंगा की आरती करते हुए - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बदरीनाथ मंदिर के रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी ने देवप्रयाग संगम स्थल पर गंगा पूजन किया। गंगा आरती के बाद वह जोशीमठ की ओर रवाना हो गए। इस मौके पर तीर्थ पुरोहितों और देश विदेश से आए तीर्थ यात्रियों ने भी पूजा अर्चना के बाद श्री रघुनाथ मंदिर के दर्शन किए।
विज्ञापन


मंगलवार को बदरीनाथ धाम के रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी ने देवप्रयाग में गंगा पूजन करते हुए विश्व कल्याण की प्रार्थना की। उन्होंने मां गंगा से सभी तीर्थयात्रियों की सकुशल यात्रा की कामना करते हुए रघुनाथ मंदिर में भी पूजा अर्चना की। डा. शैलेंद्र शास्त्री ने गंगा पूजन कराया। रघुनाथ मंदिर के पुजारी पंडित सोमनाथ भट्ट ने भगवान रघुनाथ की पुष्प माला से रावल का स्वागत किया। इस मौके पर रावल ने बताया कि मंगलवार और बुधवार को वह जोशीमठ में प्रवास करेंगे।

इसके बाद 5 मई को बदरीनाथ के लिए प्रस्थान करेंगे। 6 मई को बद्रीनाथ मंदिर के कपाट खुलेंगे। इस अवसर पर बद्रीनाथ के सहायक पुजारी नारायण नंबूदरी, मुकेश प्रयागवाल, ईशा सवासेर, विवेक सयाना, मुकेश भट्ट व शशि ध्यानी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें