फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के विरोध में उतरे ये मंत्री, बहिष्कार करने वालों को देंगे 5100 रुपए

Wed, 26 Apr 2017 08:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर 
विज्ञापन
विज्ञापन
शराब को लेकर चौंतरफा व‌िरोध को देखते हुए अब उत्तराखंड के ये मंत्री भी शराब के व‌िरोध में आ गए हैं। उन्होंने तो ये घोषणा तक कर दी की वे शराब का बह‌िष्कार करने वालों को प्रोत्साहन राश‌ि देंगे।
विज्ञापन


उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डा. धन सिंह रावत ने शादी समारोह व अन्य सामाजिक कार्यों में शराब का बहिष्कार करने वालों को 5100 की प्रोत्साहन राशि देने की बात कही। लोगों का कहना है कि श्रीनगर धार्मिक व शैक्षणिक नगरी है। यहां शराब की बिक्री पूर्णत: प्रतिबंधित की जानी चाहिए। 

गोतीर्थाश्रम समिति ने शहर को पूर्ण रूप से शराब मुक्त किए जाने के लिए आंदोलन की चेतावनी दी है। वहीं अदिति स्मृति न्यास के सचिव गिरीश पैन्यूली ने कहा कि समिति शहर क्षेत्र को शराब मुक्त किए जाने के लिए संघर्षरत है। 
विज्ञापन


पैन्यूली ने बताया कि मंगलवार को शहर में पहुंचे स्थानीय विधायक व उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने भी समिति को शहर में शराब की दुकान पूर्णत: बंद कराए जाने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर पिंकी बिष्ट, मुन्नी पांडे, लक्ष्मी राणा, ललिता नेगी, गणेशी देवी आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें