गांदरबल में वॉलीबॉल प्रतियोगिता। स्रोत पुलिस
गांदरबल। सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत चट्टरगुल कंगन में शुक्रवार को पुलिस शहीद वॉलीबाल टूर्नामेंट का उद्घाटन किया गया। टूर्नामेंट का औपचारिक उद्घाटन एसडीपीओ कंगन राजीव रैना ने किया। इस मौके पर उनके साथ एसएचओ कंगन इंस्पेक्टर यूनिस अहमद खान मौजूद थे।
इस अवसर पर एसडीपीओ कंगन ने युवाओं की ऊर्जा को रचनात्मक गतिविधियों की ओर मोड़ने और उन्हें सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बहादुर बलिदानी पुलिस जवानों को भी श्रद्धांजलि दी जिन्होंने राष्ट्र की शांति और सुरक्षा ओर कर्तव्य की सीमा में अपने प्राणों की आहुति दी। वहीं इस टूर्नामेंट में कंगन से 16 टीगें भाग ले रही हैं। इस प्रतियोगिता में स्थानीय युवा, खेल प्रेमी और स्थानीय लोग उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। मजबूत सामुदायिक बंधन पैदा करने के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने के लिए उन्होंने पुलिस की पहल की सराहना की। संवाद