जी20 की तीसरी पर्यटन कार्य समूह की बैठक के बाद प्रतिनिधियों ने श्रीनगर शहर की पोलो व्यू मार्केट का भ्रमण किया और खरीदारी की। इससे स्थानीय व्यवसायी खुश दिखे।
जी20 की तीसरी पर्यटन कार्य समूह की बैठक के बाद प्रतिनिधियों ने श्रीनगर शहर की पोलो व्यू मार्केट का भ्रमण किया और खरीदारी की। इससे स्थानीय व्यवसायी खुश दिखे। उनका कहना था कि बैठक से यहां की कला को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
उनके अनुसार इससे सकारात्मक संदेश जाएगा तो यहां के उत्पादों की भी अंतरराष्ट्रीय मांग बढ़ेगी। पोलो व्यू मार्केट में ड्राई फ्रूट का व्यापार करने वाले अमीन-बिन-खालिक कहते हैं, विदेश के प्रतिनिधियों के यहां आने से कश्मीर का ड्राई फ्रूट मशहूर होगा। हम इन विदेशी पर्यटकों की काफी समय से कमी महसूस कर रहे थे। जब यह प्रतिनिधि यहां की जमीनी हकीकत को अपने देश में बयां करेंगे तो उससे पर्यटन भी बढ़ेगा।
अमीन ने कहा कि जी20 के प्रभाव को लेकर अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी, लेकिन इसका प्रभाव जरूर पड़ेगा। एक अन्य दुकानदार इरशाद अहमद ने कहा, इनका यहां आना बहुत अच्छा है। हमारा काम पर्यटकों पर ही निर्भर था। विदेशी पर्यटक बढ़ेंगे तो यहां की हस्तकला को अतरराष्ट्रीय बाजार मिलेगा। इस बीच एक अन्य दुकानदार रहीम मट्टू ने कहा कि विदेशी मेहमानों का यहां आना हमारे लिए बहुत बड़ी बात है लेकिन मौसम ने आज साथ नहीं दिया। प्रतिनिधियों के साथ डील करके काफी अच्छा लगा।