फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुपवाड़ा के करनाह में बड़ा हादसा: खाई में गिरी सूमो, पांच लोगों की मौत, छह घायल

Mon, 28 Sep 2026 12:05 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

कुपवाड़ा के करनाह इलाके में टीटवाल-सिमरी मार्ग पर सोमवार को सूमो वाहन खाई में गिर गया हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और छह घायल हुए।
विज्ञापन
कुपवाड़ा सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के करनाह इलाके में सोमवार को हुए सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि छह अन्य घायल हो गए। हादसा टीटवाल-सिमरी मार्ग पर सिमरी इलाके में हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों से भरी एक सूमो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया।

सभी घायलों को इलाज के लिए पहले उप-जिला अस्पताल तंगधार पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जीएमसी हंदवाड़ा रेफर कर दिया।

हादसे में जान गंवाने वाले और घायल लोगों की पहचान तत्काल नहीं हो सकी है। दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस और संबंधित अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें