फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: घाटी में चार अन्य जगहों पर आग की घटनाएं रिपोर्ट

Tue, 13 Jan 2026 01:59 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अग्निशमन और आपातकालीन सेवा विभाग की त्वरित कार्रवाई से काबू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

श्रीनगर। कश्मीर घाटी में आग लगने की चार और घटनाएं पेश आई। एक अधिकारी ने बताया कि दोपहर में श्रीनगर के माईसुमा अग्निशमन और आपातकालीन सेवा विभाग की तेजी और तालमेल वाली कार्रवाई से एक बड़ा आग का हादसा टल गया। अधिकारी ने बताया कि दोपहर करीब 2 बजे स्टेट फायर कंट्रोल रूम को आग लगने की कॉल मिली जिसके बाद एक मिनट के अंदर हेडक्वार्टर से दमकल गाड़ियों को रवाना किया गया। इलाके में भीड़भाड़ को देखते हुए अतिरिक्त मदद भी मौके पर भेजी गई।मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि एक चार मंज़िला रिहायशी मकान के अटारी वाले हिस्से का एक कमरा बाहर से बंद था। एक इलेक्ट्रिक हीटर चालू पाया गया जिसके ऊपर गद्दे और एक कंबल रखा हुआ था। इलेक्ट्रिक उपकरण के ज़्यादा गरम होने से कमरे से बहुत ज्यादा धुआं निकलने लगा था हालांकि आग की लपटें अभी पूरी तरह से नहीं फैली थीं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हेडक्वार्टर टीम की तुरंत और सही समय पर की गई कार्रवाई से आग तुरंत बुझाई गई जिससे एक बड़ी घटना और जान-माल के संभावित नुकसान को रोका जा सका। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने अग्निशमन और आपातकालीन सेवा विभाग की तेजी से कार्रवाई और पेशेवर तरीके से ऑपरेशन को अंजाम देने की तारीफ की और कहा कि उनके सही समय पर उठाए गए कदम से एक बड़ी आपदा टल गई।इसके अलावा श्रीनगर के गौकदल और रावलपोरा में भी एक-एक रिहायशी मकान में आग लगी थी जिसपर तुरंत काबू पा लिया गया। वहीं नौगाम के पोहरू में भी एक गौशाला में आग लगने की घटना सामने आई। हालांकि इन सभी घटनाओं में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें