फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar: फारूक अब्दुल्ला ने SI हत्या की निंदा की, बोले- आतंकवाद के खात्मे के लिए कश्मीर के लोगों के दिल जीतना जरूरी

Wed, 13 Jul 2022 05:59 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि आतंकवाद का कारवां खत्म नहीं होने वाला है, जब तक कि सरकार कश्मीर के लोगों के दिलों को जीतने की कोशिश नहीं करती है और पाकिस्तान से बातचीत कर इस मसले का हल का नहीं करती है।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने आतंकियों द्वारा सब-इंस्पेक्टर की हत्या की निंदा की और सरकार से उनके परिवार के लिए उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की। इस दौरान फारूक अब्दुल्ला ने यह भी कहा कि आतंकवाद का कारवां खत्म नहीं होने वाला है, जब तक कि सरकार कश्मीर के लोगों के दिलों को जीतने की कोशिश नहीं करती है और पाकिस्तान से बातचीत कर इस मसले का हल का नहीं करती है।

विज्ञापन


फारूक अब्दुल्ला ने कहा, 'सब इंस्पेक्टर मुश्ताक अहमद की हत्या की मैं निंदा करता हूं। मैं यह भी कहना चाहता हूं कि आतंकवाद खत्म होने वाला नहीं है। यह कारवां तब तक खत्म नहीं होगा, जब तक हुकूमत यहां के लोगों के दिलों को जीतने की कोशिश नहीं करेगी और पड़ोसी मुल्क (पाकिस्तान) के साथ बातचीत कर हल नहीं ढूंढेंगी। उनके (भाजपा) मंत्री अक्सर बयान देते रहते हैं कि यह खत्म होगा, पर ऐसा होने वाला नहीं है।

वहीं, जनसंख्या विस्फोट में एक समुदाय को टारगेट करने पर फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि हमें विविधता को मजबूत करना चाहिए। विविधता से ही भारत एकजुट है। उन्होंने कश्मीर और तमिलनाडु में कोई समानता नहीं है। न भाषा, न मौसम, न संस्कृति, लेकिन साथ गरीबी दूर करने का संकल्प, बीमारियों, बदहाली को मिटाना और एकजुट और विकास करने के संकल्प ने देश के सभी राज्यों एक बंधन में जोड़ा हुआ है। इसे और मजबूत किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


13 जुलाई में कश्मीर में मनाए जाने वाले शहीदी दिवस की छुट्टी को लेकर कहा कि मुझे बेहद अफसोस है कि सरकार ने शहीदी दिवस की छुट्टी बंद कर दी और जो लोग उन पर दुआ करने जाते हैं, उन्हें भी रोका गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें