सुरक्षा जांच के दौरान जवानों को युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। तलाशी लेने पर वह सीआरपीएफ की वर्दी पहने मिला और उसके पास से एक फर्जी पहचान पत्र (आईडी कार्ड) भी बरामद हुआ। पूछताछ में उसके दस्तावेज संदिग्ध पाए गए, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया।
सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपी ने वर्दी और फर्जी पहचान पत्र कहां से हासिल किए और उसका उद्देश्य क्या था। फिलहाल उससे गहन पूछताछ की जा रही है। अमरनाथ यात्रा को देखते हुए पूरे मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था पहले से ही कड़ी है और हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है।