अनंतनाग। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों ने रविवार को सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
सुरक्षा बल इलाके में अभी सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार रात सुरक्षाबलों को पुख्ता सूचना मिली थी कि कुलगाम जिले के मुनंद इलाके में कुछ आतंकी मौजूद है। इसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर कर तलाशी अभियान शुरू किया। रात भर चले अभियान के दौरान तड़के आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इस दौरान एक आतंकी अपने ठिकाने से निकलकर भागने का प्रयास कर रहा था इसी दौरान सुरक्षा बलों ने उसे मार गिराया। फिलहाल न तो उसकी पहचान हो पाई है और न ही वहां से क्या बरामद हुआ इसकी जानकारी है। इलाके में तलाशी अभियान जारी है।
आतंकियों ने सिपाही से छीनी राइफल, मुठभेड़ के बाद बरामद
एक अन्य घटना में कुलगाम जिले के शमसीपोरा क्रासिंग पर तैनात सिपाही मुदासिर अहमद की एके- 47 राइफल छीनकर आतंकी फरार हो गए। पुलिस ने राइफल की बरामदगी के लिए जगह-जगह नाके लगा दिए हैं। वाहनों की भी तलाशी ली जा रही है।