फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा और श्रीनगर में दो आतंकियों का खात्मा, मारा गया शहीद अर्शीद अहमद का हत्यारा

Fri, 15 Oct 2021 05:57 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर

सार

सुरक्षाबलों ने पुलवामा में एक आतंकी को मार गिराया है। मारा गया आतंकी हाल ही में नागरिकों पर हुए हमलों में शामिल था। उधर, घाटी में जारी एक अन्य मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक और आतंकी को ढेर कर दिया है।
विज्ञापन
सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सुरक्षाबलों को एक आतंकी को मार गिराने मे सफलता मिली है, जिसकी पहचान शाहिद बसीर शेख के रूप में हुई है। वह कई हमलों में शामिल था। इसके साथ ही सुरक्षाबलों ने श्रीनगर के बेमिना इलाके में भी एक आतंकी को ढेर कर दिया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को सुरक्षाबलों को पुलवामा के वहीबग इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली। जिस पर पुलवामा पुलिस, सेना की 50-आरआर(राष्ट्रीय राइफल्स) और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर अभियान शुरू किया। इसी दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई के साथ मुठभेड़ शुरू हुई और कुछ ही देर में एक आतंकी को मार गिराया गया। कश्मीर जोन के आईजी विजय कुमार ने बताया कि पुलवामा मुठभेड़ में मारा गया आतंकी शाहिद बसीर शेख हाल ही में हुईं नागरिकों की हत्याओं में शामिल था। आतंकी के पास से एक एके-47 राइफल, मैग्जीन और गोला-बारूद बरामद हुआ है।
यह भी पढ़ेंः 2021 में अब तक 32 जवान शहीद: 137 आतंकी ढेर, जानिए जम्मू-कश्मीर में कब-कब हुए आतंकी हमले    
विज्ञापन


बेमिना में मारा गया आतंकी
उधर, श्रीनगर के बेमिना में जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। मारे गए आतंकी ने श्रीनगर के खानयार इलाके में पुलिस सब इंस्पेक्टर अर्शीद अहमद की हत्या की थी। आतंकी की कायरता सीसीटीवी में कैद हुई थी। जिसमें यह देखा गया कि काले रंग के कपड़े हुए आतंकी ने अर्शीद पर पीछे से कई राउंड फायरिंग की। इसके बाद जवान घायल होकर जमीन पर गिर गया। आनन-फानन उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अर्शीद अहमद कुपवाड़ा के रहने वाले थे।


विज्ञापन

पुंछ में मुठभेड़ जारी, दो जवान शहीद

पुंछ जिले के मेंढर सब-डिवीजन के भाटादूड़ियां इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एक बार फिर मुठभेड़ चल रही है। सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर रखी है ताकि आतंकियों को भागने का मौका न मिल सके। पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरनकोट से बिंबरगली के बीच सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। 
यह भी पढ़ेंः कश्मीर घाटी: कभी गूंजे थे ‘यहां क्या चलेगा- निजाम-ए-मुस्तफा’ के नारे, अब मस्जिदों में हो रही अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की बात    

सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि गुरुवार शाम से पुंछ जिले के मेंढर में काउंटर टेररिस्ट ऑपरेशन जारी है। ऑपरेशन के दौरान भारी गोलीबारी हुई। जिसमें राइफलमैन विक्रम सिंह नेगी और राइफलमैन योगंबर सिंह शहीद हो गए। राइफलमैन विक्रम सिंह नेगी व राइफलमैन योगंबर सिंह ने अनुकरणीय साहस देते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। राष्ट्र उनके सर्वोच्च बलिदान के लिए हमेशा ऋणी रहेगा। राइफलमैन विक्रम सिंह नेगी जिला टिहरी गढ़वाल उत्तराखंड और रायफलमैन योगंबर सिंह जिला चमोली उत्तराखंड के रहने वाले थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें