फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kulgam Encounter: कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक दहशतगर्द ढेर, एनकाउंटर जारी

Thu, 27 Oct 2022 05:58 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

कुलगाम में गुरुवार शाम आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हो गई। सुरक्षाबलों ने यहां एक आतंकी को मार गिराया है।
विज्ञापन
मुठभेड़ के दौरान मौजूद सुरक्षाबल। फाइल - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर संभाग के जिला कुलगाम में गुरुवार शाम आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। सुरक्षाबलों ने मौके पर एक आतंकी को मार गिराया। कौसरनाग इलाके के अष्ठान मार्ग पर आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान हुई गोलीबारी में एक आतंकी मारा गया। उससे हथियार बरामद किए गए हैं। फिलहाल मारे गए आतंकी की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने बताया कि इलाके में तलाशी अभियान जारी है। 
विज्ञापन


उधर बुधवार को कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी)पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए सेना ने लश्कर-ए-ताइबा के पाकिस्तानी आतंकी को मार गिराया था। मारे गए आतंकी से एक एके 47 राइफल, एक पिस्टल, दो चीन निर्मित ग्रेनेड तथा अन्य सामग्री बरामद की गई है।

श्रीनगर स्थित रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल एमरॉन मौसवी ने बताया कि पुलिस और अन्य खुफिया एजेंसियों को इनपुट मिला था कि सुदपुरा के एलओसी से सटे फॉरवर्ड इलाके से लश्कर-ए-ताइबा के आतंकवादियों का एक समूह घुसपैठ की कोशिश कर सकता है।
विज्ञापन


इसके आधार पर सुरक्षाबलों ने 25/26 की रात इलाके में संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया। ऑपरेशन के दौरान इंफिल्ट्रेशन ग्रिड पर तैनात सतर्क जवानों ने एलओसी के करीब अग्रिम क्षेत्र में अपनी तरफ घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकवादियों को ललकारा।

प्रवक्ता ने बताया कि मंगलवार/बुधवार रात लगभग एक बजे घुसपैठ करने वाले आतंकवादियों के साथ आमना-सामना हुआ। इस दौरान सुरक्षाबलों की गोलीबारी में घुसपैठ कर रहे आतंकवादियों में से एक को मार गिराया गया। हालांकि अंधेरे का फायदा उठाकर दूसरा आतंकवादी वापस भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें