फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर : श्रीनगर के गासु में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर, हथियार और गोला-बारूद बरामद

Mon, 03 Jan 2022 06:15 PM IST
सुशील कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर

सार

इससे पहले सुरक्षाबलों ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के सरगना को मुठभेड़ में मार गिराया। वह नागरिकों की हत्याओं और सुरक्षाबलों पर हमले समेत कई वारदात में शामिल था।
विज्ञापन
भारतीय सेना - फोटो : साकिब नबी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के शालीमार इलाके के पास गासु में सोमवार की शाम को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया। उसकी शिनाख्त पाकिस्तान निवासी हमजा के रूप में हुई है। आतंकी के कब्जे से हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद किए हैं। 

विज्ञापन


आईजी ने टवीट कर बताया कि हमजा बांदीपोरा इलाके में हुई दो पुलिस कर्मियों की हत्या में शामिल था। उसके बाद वह हरवान इलाके में शिफ्ट हो गया था, और यहीं से घटनाओं को अंजाम दे रहा था। पुलिस अभी इलाके में तलाशी अभियान चला रही है।    
 

वहीं, इससे पहले शालीमार इलाके में आज सुबह सुरक्षाबलों ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के सरगना को मुठभेड़ में मार गिराया। वह नागरिकों की हत्याओं और सुरक्षाबलों पर हमले समेत कई वारदात में शामिल था। कश्मीर पुलिस के आईजी विजय कुमार ने बताया कि आतंकी की पहचान सलीम पर्रे के तौर पर हुई है। वह पाकिस्तान का रहने वाला है। अधिकारी ने बताया कि मोस्ट वांटेड और खूंखार आतंकी की कई दिनों से तलाश चल रही थी। 
विज्ञापन


सुबह ही अरनिया सेक्टर में मारा गया था घुसपैठिया 
सीमा सुरक्षा बल(बीएसएफ) ने जम्मू संभाग के अरनिया सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया है। जवानों ने एक घुसपैठिए को मार गिराने में सफलता पाई है। पिछले तीन दिनों में पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की ये दूसरी साजिश रची गई। इससे पहले कश्मीर संभाग के कुपवाड़ा में आतंकी ने घुसपैठ करने की कोशिश की थी, जिसे सेना के जवानों ने मार गिराया था।

सेना ने पाकिस्तान से कहा- सीमा पर आतंकी मारा गया, शव ले जाओ
कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में शनिवार को सेना ने बैट (पाकिस्तानी थल सेना की बॉर्डर एक्शन टीम) हमले की साजिश को नाकाम करते हुए एक आतंकी मुठभेड़ में मार गिराया था। मारा गया आतंकी पाकिस्तान का रहने वाला था। उसकी शिनाख्त मोहम्मद शब्बीर के रूप में हुई। सेना ने पाकिस्तानी थल सेना से हॉटलाइन पर संपर्क कर मारे गए आतंकी का शव वापस ले जाने को कहा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें