फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K Election: चुनाव आयोग की टीम पहुंची श्रीनगर, विधानसभा चुनाव तैयारियों की कर रही समीक्षा

Thu, 08 Aug 2024 01:41 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

जम्मू-कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनाव जल्द होंगे। इसे लेकर भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) की टीम आज से प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर है। 
विज्ञापन
चुनाव आयोग - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनाव जल्द होंगे। इसे लेकर भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) की टीम आज से प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार तथा डॉ. सुखबीर सिंह संधू के नेतृत्व में भारतीय चुनाव आयोग का प्रतिनिधिमंडल जम्मू-कश्मीर में चुनाव तैयारियों की समीक्षा करने के लिए आज श्रीनगर पहुंचा। पहले दिन वीरवार को टीम कश्मीर आई है और चुनावों की तैयारियों की समीक्षा कर रही है।

विज्ञापन


आयोग के अधिकारी राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बैठक कर चुनावी प्रक्रिया पर चर्चा करेगी। राजनीतिक परामर्श के अलावा टीम विभिन्न जिलों के जिला मजिस्ट्रेटों और पुलिस अधीक्षकों सहित पुलिस और नागरिक प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक करेगी। सूत्रों के अनुसार टीम का प्राथमिक उद्देश्य चुनाव को लेकर जमीनी स्तर पर स्थिति का आकलन करना है ताकि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराए जा सकें।

सूत्रों के अनुसार, 9 अगस्त को टीम सुबह करीब 11:30 बजे जम्मू के लिए रवाना होगी। इससे पहले सुबह 9 बजे श्रीनगर में मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक से मुलाकात करेगी। टीम जम्मू में दोपहर करीब 1 बजे प्रवर्तन एजेंसियों के साथ बैठक के बाद 2:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। शाम करीब 4:30 बजे टीम दिल्ली के लिए रवाना होगी। टीम के इस दौरे को जम्मू-कश्मीर में आगामी चुनावों की समय सीमा और तौर-तरीके निर्धारित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें