फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: बनिहाल से बारामुला तक चलने वाली डीएमयू आज रहेगी रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। बनिहाल से बारामुला खंड पर शनिवार को डीएमयू रैक की अनुपलब्धता के कारण रेल सेवा बाधित हो गई। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन नंबर 74628 जो बडगाम से बनिहाल चलती है उसे शनिवार को रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन

इस खंड पर ट्रेन सेवाओं के लिंक होने के कारण बनिहाल से बारामुल्ला के लिए वापसी सेवा ट्रेन नंबर 74625 भी रविवार को रद्द रहेगी। डीएमयू रद्द होने से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों और खासतौर पर उन यात्रियों को असुविधा होने की संभावना है जो कश्मीर के केंद्रीय और उत्तरी हिस्सों में यात्रा के लिए रेल लिंक पर निर्भर हैं। अधिकारियों ने कहा कि डीएमयू रद्द रहने की जानकारी संचालन विभागों को दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें