विकास खंड मुख्यालय कीर्तिनगर में मंगलवार को जन कल्याण सुविधा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विधवा, दिव्यांग और वृद्ध पेंशन संबंधी 36 शिकायते निस्तरित की गई। जबकि 144 दिव्यांगों ने ऑनलाईन यूडीआईडी कार्ड बनाने के लिए आवेदन किया।
जिलाधिकारी के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित शिविर का क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी ने उद्घाटन किया। विधायक ने कहा कि दिव्यांग, विधवा और वृद्ध पेंशनरों की समस्याओं के निस्तारण के लिए हर विकास खंड मुख्यालय पर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने लोगों को सरकार की ओर से संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। शिविर में ब्लॉक प्रमुख सोवन सिंह पंवार, खंड विकास अधिकारी राजपाल सिंह नेगी, जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास से पंकज पंवार, अंकिता बिजल्वाण, ममता मौजूद थे।