लद्दाख बौद्ध एसोसिएशन और लद्दाख गोंपा एसोसिएशन की ओर से 6 जुलाई को लेह के जिवेत्सल में तिब्बतन बौध गुरु 14वें दलाई लामा का 91वां जन्मदिवस भव्य रूप से मनाया जाएगा। समारोह में हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम में परम पावन की दीर्घायु के लिए प्रार्थना, केक काटने का समारोह तथा उनके सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। लद्दाख के विभिन्न मठों से भिक्षु-भिक्षुणियां तथा केंद्र शासित प्रदेश और देश के अन्य हिस्सों से कई विशिष्ट अतिथि भी समारोह में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्रद्धालुओं से सुबह 7 बजे तक जिवेत्सल मैदान पहुंचने का आग्रह किया गया है जबकि बौध गुरु के सुबह 8:45 बजे पहुंचने की संभावना है। इस बीच जिला पुलिस लेह ने यातायात को सुचारु बनाए रखने और आम जनता को असुविधा से बचाने के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।