फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cloudburst: गुरेज घाटी में चार जगह फटे बादल, खेत और सड़कें तबाह; प्रशासन ने पर्यटकों के लिए जारी की एडवाइजरी

Tue, 21 Jul 2026 04:35 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला, नेटवर्क बांदीपोरा

सार

गुरेज घाटी के चोरवान और तुलैल क्षेत्र में चार स्थानों पर बादल फटने से खेतों, बीएसएनएल टावरों और सड़क संपर्क को नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन
गुरेज घाटी में बादल फटने से तबाही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लगातार हो रही भारी बारिश के बीच गुरेज घाटी में चार स्थानों पर बादल फटने की घटनाएं सामने आई हैं। इनमें एक घटना चोरवान और तीन घटनाएं तुलैल क्षेत्र में हुईं। इन घटनाओं से कृषि भूमि को नुकसान पहुंचा है, कुछ बीएसएनएल टावर प्रभावित हुए हैं और कई स्थानों पर सड़क संपर्क भी बाधित हुआ है।

विज्ञापन


विज्ञापन

उपायुक्त (डीसी) बांदीपोरा इंदु कंवल चिब ने बताया कि बादल फटने के कारण भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ से दो सड़कें बंद हो गई थीं। इनमें से एक सड़क को यातायात के लिए खोल दिया गया है, जबकि दूसरी सड़क को बहाल करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

उन्होंने बताया कि सीमा सड़क संगठन (बीआरओ), पीएमजीएसवाई, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), सिंचाई विभाग तथा अन्य संबंधित एजेंसियां सड़क बहाली और नुकसान का आकलन करने में जुटी हुई हैं।

डीसी ने कहा कि किशनगंगा नदी क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) लागू कर दी है। इसके तहत नदी किनारे संवेदनशील स्थानों पर लगाए गए टेंट हटाए जा चुके हैं। साथ ही, मौसम विभाग की ओर से किसी भी प्रकार की चेतावनी या खराब मौसम का अलर्ट जारी होने पर पर्यटकों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर भेजा जाएगा।

उन्होंने पर्यटकों से यात्रा की योजना बनाने से पहले मौसम की जानकारी नियमित रूप से लेने की अपील की। साथ ही पर्यटन कारोबारियों, कैंप संचालकों और पर्यटकों को सलाह दी कि खराब मौसम के दौरान अधिक संख्या में अग्रिम बुकिंग करने से बचें, क्योंकि जरूरत पड़ने पर पर्यटन स्थलों को खाली कराया जा सकता है।

उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी से प्रशासन का सहयोग करने और मौसम सामान्य होने तक संवेदनशील क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें