फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amarnath Yatra 2026: फेस रिकग्निशन सिस्टम से UAPA आरोपी गिरफ्तार, हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था का असर

Tue, 21 Jul 2026 02:36 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर

सार

अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के दौरान अनंतनाग में फेस रिकग्निशन सिस्टम की मदद से पुलिस ने यूएपीए मामले में आरोपी दानिश अमीन रेशी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में चल रही अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था के दौरान पुलिस ने फेस रिकग्निशन सिस्टम (एफआरएस) की मदद से एक यूएपीए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान वीरसरन निवासी दानिश अमीन रेशी के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि यात्रा के लिए लगाए गए कड़े सुरक्षा इंतजामों के तहत फेस रिकग्निशन सिस्टम लगातार संदिग्धों की पहचान में मदद कर रहा है। सिस्टम से मिले अलर्ट के बाद आरोपी की पहचान की गई और जांच में सामने आया कि उसके खिलाफ पहले से गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत मामला दर्ज है।

पुलिस के मुताबिक, दानिश अमीन रेशी के खिलाफ पहलगाम पुलिस थाने में यूएपीए के तहत मामला दर्ज है। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

अधिकारियों ने बताया कि अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए अनंतनाग पुलिस आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल कर रही है। इससे पहले भी फेस रिकग्निशन सिस्टम की सहायता से 11 जुलाई को एक ओवर ग्राउंड वर्कर और 8 जुलाई को तीन अन्य लोगों को पकड़ा गया था। पुलिस ने कहा कि यात्रा की सुरक्षित और सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा तंत्र के तहत तकनीकी निगरानी लगातार जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें