कीर्तिनगर में अमर शहीद मोलू भरदारी स्मृति मेले के अवसर पर पेंटिग प्रतियोगिता में भाग लेती स्कूल?
- फोटो : SHRINAGAR
अमर शहीद नागेंद्र सकलानी व मोलू भरदारी स्मृति विकास मेले के एक दिन पूर्व वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में नगर क्षेत्र के छात्र-छात्राओं ने दीवारों पर अपनी प्रतिभा को उकेरा। प्रतियोगिता का परिणाम आज घोषित किया जाएगा।
नागेंद्र सकलानी और मोलू भरदारी की याद में नगर पंचायत की ओर से हर वर्ष 11 जनवरी से मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता आया है, लेकिन इस वर्ष कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए सोमवार को सूक्ष्म कार्यक्रम आयोजित कर शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने का निर्णय लिया गया है। मेले के एक दिन पूर्व नगर पंचायत की ओर से स्थानीय रामलीला मैदान में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें तेजस्वी राणा, अश्विनी नेगी, प्रीति शाह, दीक्षा बलूनी, पारुल शाह, श्लोका पारस, साक्षी कुमांई, अक्षिता सजवाण, रविंद्र गुनसोला, वर्णिका रावत और शालनी कोहली ने कोरोना संक्रमण, पर्यावरण, नारी सशक्तीकरण, मोलू भरदारी और स्वच्छ भारत अभियान विषयों पर चित्रकारी की। नगर पंचायत अध्यक्ष कैलाशी जाखी ने बताया कि प्रतियोगिता के परिणाम सोमवार को मुख्य कार्यक्रम के दौरान घोषित किया जाएगा।