फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sardaar Ji 3: ‘सरदार जी 3’ में पाकिस्तानी अभिनेत्री की एंट्री पर भड़की भाजपा, फिल्म पर बैन लगाने की उठाई मांग

Tue, 24 Jun 2025 07:11 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर

सार

पंजाबी फिल्म सरदार जी 3 में पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर की कास्टिंग पर भाजपा प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने आपत्ति जताई है। उन्होंने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से फिल्म पर प्रतिबंध लगाने और देश में इसके प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
सरदार जी 3 - फोटो : इंस्टाग्राम- @diljitdosanjh And IMDb
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने मंगलवार को पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर को आगामी पंजाबी फिल्म ‘सरदार जी 3’ में कास्ट किए जाने पर गंभीर आपत्ति जताई। ठाकुर ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस फिल्म पर तत्काल प्रतिबंध लगाने और भारत में इसके प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की है।

विज्ञापन


ठाकुर ने अपने बयान में कहा कि भारत ने पहले ही पाकिस्तान के लिए क्रिकेट और पानी बंद कर दिया है। बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत-पाक में काफी तनाव बढ़ गया था और सभी पाक कलाकारों को भारत में बैन कर दिया था। ऐसे में फिल्म में हानिया को अभिनय से विवाद खड़ा हो गया है। 

भाजपा प्रवक्ता ने साफ किया कि भारत के खिलाफ बोलने वाली किसी भी पाकिस्तानी हस्ती को भारतीय फिल्म में काम करने का अवसर देना स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत के खिलाफ बोलने वाली पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर को ‘सरदार जी 3’ में कास्ट करना किसी भी सूरत में स्वीकार करना मंजूर नहीं है। उन्होंने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस फिल्म पर प्रतिबंध लगाने और देश में इसके प्रसारण पर रोक लगाने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें