फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्सी खाई में गिरी, बालिका समेत 8 की मौत

Sun, 26 Feb 2017 09:24 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर कुंडाधार हादसे के घायलों को सड़क तक लाने कोशिश करते - फोटो : amar ujala.
विज्ञापन
देहरादून से पौड़ी जिले केे चाकीसैंण के लिए चली टैक्सी देवप्रयाग-पौड़ी मोटर मार्ग पर कुंडाधार के समीप करीब गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों में एक आठ माह की बच्ची और तीन मासूम बालिकाएं शामिल हैं। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवप्रयाग में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज श्रीनगर रेफर कर दिया गया। हादसे के पीड़ित ज्यादातर लोग आपस में रिश्तेदार हैं। सभी लोग देहरादून से शादी में शामिल होने के बाद अपने घर लौट रहे थे।

जानकारी के मुताबिक रविवार को देहरादून से सुबह करीब आठ बजे एक टैक्सी चाकीसैंण के लिए रवाना हुई थी। टैक्सी में पांच बच्चों सहित 14 लोग सवार थे। पूर्वाह्न करीब साढ़े ग्यारह बजे यह टैक्सी देवप्रयाग से करीब 20 किलोमीटर दूर कुंडाधार के पास पहुंची थी कि तभी अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन


टैक्सी के परखच्चे उड़ गए और इसमें सवार लोग खाई में छिटक गए। दुर्घटना की जानकारी होते ही आसपास से लोग बचाव के लिए घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। सिराला के पूर्व ग्राम प्रधान राजपाल, धन सिंह, मुकेश और अनूप समेत अन्य लोग मदद के लिए खाई में उतरे। मददगार खाई से किसी तरह घायलों को सड़क तक लाए। लगभग पौन घंटे में देवप्रयाग से पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। राहत दल के पहुंचने तक सात लोग मौके पर ही दम तोड़ चुके थे। 

घायलों को तत्काल सीएचसी देवप्रयाग लाया गया, लेकिन गंभीर रूप से घायल 11 वर्षीया बालिका सुमन पुत्री पदम सिंह ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। छह अन्य घायलों को भर्ती करा दिया गया। चोट गंभीर होने और सीएचसी देवप्रयाग में सुविधाओं के अभाव में सभी घायलों को रेफर कर दिया गया।

लोगों की मदद से बच गई जान
देवप्रयाग। दुर्घटना में घायल लोगों के लिए स्थानीय निवासी देवदूत बनकर आए। दुर्घटना की जानकारी होते ही मरोड़ा, सिरोली व पयालगांव आदि गांवों के लोग खाई में उतर गए, जहां से वह किसी तरह से घायलों को सड़क तक लाए। आपदा प्रबंधन की टीम के पहुंचने से पहले अधिकांश घायल सड़क में पहुंचा दिए गए।

खतरनाक स्थान से निकाला घायलों को
देवप्रयाग। जहां टैक्सी गिरी, वह स्थान काफी खतरनाक है। राहत-बचाव दल को घायलों और मृतकों के शवों को लाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कई बार बचाने वाले ही गिरते-गिरते बचे।

देवप्रयाग में दूसरे को थमाया था स्टेयरिंग
देवप्रयाग। वाहन चालक अनूप ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन मेें दो चालक थे। देवप्रयाग तक वह स्वयं वाहन चलाकर आया। इसके बाद उसका साथी वाहन चलाने लगा। तभी कुंडाधार के समीप वह वाहन से नियंत्रण खो बैठा।

दुर्घटना में मृतक
सुमन (11) पुत्री पदम सिंह ग्राम स्योली मल्ली, पट्टी कंडारस्यूं
हेमा देवी (28) पत्नी पदम सिंह
सीमा देवी (24) पत्नी रमेश निवासी ग्राम झुंडोली पट्टी बचणस्यूं
दलबीर सिंह (65) पुत्र छोटा सिंह निवासी ग्राम टीला पट्टी कंडारस्यूं, चाकीसैण
सरदार सिंह (40) पुत्र थेप सिंह निवासी ग्राम टीला पट्टी कंडारस्यूं, चाकीसैण
प्रताप सिंह (60) पुत्र अजाण सिंह निवासी ग्राम टीला पट्टी कंडारस्यूं
नागेश ज्योति उर्फ जॉनी (25) अशोक निवासी चंद्रबदनी देहरादून
आठवें मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है

दुर्घटना में घायल
पदम सिंह (32) पुत्र उदय सिंह निवासी स्योली मल्ली पट्टी कंडारस्यू
सूजल (8) पुत्र पदम सिंह
संजना (6) पुत्री पदम सिंह
चांदनी (5) पुत्री रमेश ग्राम झुंडोली पट्टी बचणस्यूं जनपद रुद्रप्रयाग
सलोनी (8 माह) पुत्री रमेश
अनूप (24) पुत्र जयप्रकाश निवासी चंद्रबदनी, पटेलनगर देहरादून

मृतकों के आश्रितों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा
पौड़ी। जिलाधिकारी चंद्रशेखर भट्ट ने हादसे पर गहरा दु:ख जताते हुए मृतकों के आश्रितों को 50-50 हजार रुपये और गंभीर घायलों को 20 हजार व सामान्य घायलों को पांच हजार रुपये की तात्कालिक मुआवजा देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें