फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar: बुर्काधारी आतंकियों ने कॉरपोरेटर पर चलाई गोलियां, बाल-बाल बची जान

Tue, 03 Oct 2023 05:07 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

आतंकवादियों ने श्रीनगर नगर निगम के एक कॉरपोरेटर पर जानलेवा हमला किया है, जिसमें वह बाल बाल बच गए हैं। उनकी पहचान नेशनल कांफ्रेंस के समर्थित कॉरपोरेटर माजिद रसीद के रूप में हुई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आतंकवादियों ने श्रीनगर नगर निगम के एक कॉरपोरेटर पर जानलेवा हमला किया है, जिसमें वह बाल बाल बच गए हैं। उनकी पहचान नेशनल कांफ्रेंस के समर्थित कॉरपोरेटर माजिद रसीद के रूप में हुई है। उनके घर के बाहर से पुलिस ने गोलियों के दो खोखे बरामद किए हैं। पुलिस और सीआरपीएफ ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया और जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार शाम को श्रीनगर के कावडारा निवासी कॉरपोरेटर अपने घर के पास थे। इस दौरान उनकी ओर दो बुर्का पहने संदिग्ध आते दिखे, जिसके बाद वह घर में तेजी से दाखिल हुए और दरवाजा बंद कर हवा में दो गोलियां चलाने की आवाज सुनाई दी। पुलिस ने बताया कि उनके घर के दरवाज़े के बाहर से दो पिस्तौल पिस्तौल की गोलियों के खोखे बरामद हुए। एसएसपी श्रीनगर राकेश बलवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि डाउनटाउन के कावडारा में पिस्तौल की दो गोलियां चलने की आवाज सुनी गई। किसी के घायल होने या किसी अन्य चीज की सूचना नहीं है। इस हमले के बाद पुलिस और सीआरपीएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे व जांच शुरू कर दी गई है। काॅरपोरेटर ने घर में जल्दी दाखिल होकर जान बचा ली। फिलहाल पुलिस आसपास की सीसीटीवी फुटेज हासिल कर तफ्तीश करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें