फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाशिम मूसा को कौन दे रहा था पनाह और रसद?: मुठभेड़ स्थल के पास मिला संदिग्ध बैग, दवाइयां और खाने का सामान बरामद

Sun, 04 Oct 2026 06:36 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर

सार

बडगाम के दूधपथरी में हाशिम मूसा के मारे जाने के बाद पुलिस ने मुठभेड़ स्थल के पास से दवाइयों और खाने-पीने के सामान से भरा बैग बरामद किया है। पुलिस अब इस सामान के स्रोत और मूसा को लॉजिस्टिक मदद पहुंचाने वाले ओवरग्राउंड वर्कर्स व अन्य सहयोगियों की भूमिका की जांच कर रही है।
विज्ञापन
दवाइयां और खाने-पीने का सामान बरामद - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में 29 सितंबर को हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस की जांच में अहम सुराग सामने आया है। बडगाम पुलिस ने पालमेदन, दूधपथरी के मुठभेड़ स्थल के पास से एक बैग बरामद किया है जिसमें दवाइयां और खाने-पीने का सामान मिला है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में आशंका है कि बरामद सामान मारे गए लश्कर-ए-ताइबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा के इस्तेमाल के लिए लाया गया था। इस बरामदगी को इलाके में उसकी मौजूदगी और उसे मिलने वाली संभावित लॉजिस्टिक मदद की जांच के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह सामान कहां से आया इसे घटनास्थल के पास किसने रखा और इसके पीछे कौन लोग शामिल थे। जांच में ओवरग्राउंड वर्कर्स साजिश में शामिल लोगों और अन्य सहयोगियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

29 सितंबर को सुरक्षाबलों ने खुफिया सूचना के आधार पर पालमेदन दूधपथरी इलाके में संयुक्त अभियान चलाया था। इसी दौरान हुई मुठभेड़ में हाशिम मूसा मारा गया था।

बरामद बैग से जुड़े सुराग खानसाहिब थाने में दर्ज एफआईआर संख्या 181/2026 की जांच का हिस्सा हैं। जांच एजेंसियां अब संदिग्ध लॉजिस्टिक नेटवर्क से जुड़े सभी लोगों की पहचान कर उनकी भूमिका स्थापित करने में जुटी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें