फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर: विस चुनावों में जीत पर थिरके भाजपाई, बोले- सेमीफाइनल जीता, अब फाइनल जीतने के लिए तैयार

Mon, 04 Dec 2023 02:47 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सरकार की नीतियों को सही ठहराया है। यह सेमीफाइनल था और अब 2024 का फाइनल जीतने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
1 of 5
श्रीनगर में भाजपा नेता जश्न मनाते हुए - फोटो : बासित जरगर
राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत मिला है। इसकी खुशी में सोमवार को श्रीनगर में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। रविवार को जम्मू के त्रिकुटा नगर स्थित भाजपा मुख्यालय में जश्न मनाया गया। सैकड़ों नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर नाचकर मिठाई बांटी व पटाखे फोड़े।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
श्रीनगर में भाजपा का जश्न - फोटो : बासित जरगर
प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सरकार की नीतियों को सही ठहराया है। यह सेमीफाइनल था और अब 2024 का फाइनल जीतने के लिए तैयार हैं। यह जीत कांग्रेस और भारतीय गठबंधन को करारा जवाब है, क्योंकि वे अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
श्रीनगर में भाजपा का जश्न - फोटो : बासित जरगर
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के सभी हिस्सों में शांति, प्रगति और कश्मीर में हड़ताल बंद होने का श्रेय मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जाता है। भाजपा ने हर क्षेत्र और धर्म के लोगों विशेषकर वंचित और उपेक्षित वर्गों का विश्वास हासिल करते हुए अभूतपूर्व लोक कल्याण कार्य किए हैं।

4 of 5
जम्मू में भाजपा का जश्न - फोटो : बासित जरगर
उन्होंने कहा कि जीत का रुझान स्पष्ट रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकासात्मक एजेंडे और दृष्टिकोण को दर्शाता है। लोगों ने शांति, सुरक्षा और विकास के लिए वोट दिया है। कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, मोदी की गारंटी, कोई नहीं है टक्कर में के नारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रीनगर में भाजपा का जश्न - फोटो : बासित जरगर
जम्मू में मनाए गए जश्न में जम्मू-कश्मीर भाजपा महासचिव (संगठन) अशोक कौल, पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह, कवींद्र गुप्ता, सत शर्मा, महासचिव विबोध गुप्ता, महासचिव डॉ. देवेंद्र कुमार मन्याल, पूर्व मंत्री प्रिया सेठी, पूर्व एमएलसी चरणजीत सिंह खालसा, पूर्व एमएलसी विक्रम रंधावा, पूर्व विधायक अश्विनी शर्मा, पूर्व विधायक नीलम लंगेह, पूर्व विधायक शिव देव, पूर्णिमा शर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें