कश्मीर घाटी के बारामुला जिले के सोपोर क्षेत्र में मां की हत्या के आरोप में पुलिस ने बेटे को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि बुजुर्ग महिला की उसके बेटे ने हत्या कर दी। पुलिस ने इस कृत्य में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने ऐसा क्यों किया, फिलहाल पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया कि बारामुला जिले के सोपोर के डांगरपोरा इलाके में महिला को उसके बेटे ने कथित तौर पर फांसी लगाकर मार डाला। उन्होंने बताया कि अपराध करने के तुरंत बाद आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी नशे का आदी बताया जा रहा है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए उप जिला अस्पताल सोपोर में स्थानांतरित कर दिया है। सोपोर पुलिस स्टेशन में इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच की जा रही है।