सोपोर स्थित एनआईए कोर्ट से आरोपी परवेज अहमद फमदा पुत्र यार मोहम्मद फमदा, निवासी कावहर बाला चंदूसा की जमीन अटैच करने का आदेश लिया। आरोपी की 12 कनाल 1 मरला और 73 वर्ग फीट जमीन की कीमत 69,82,550 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने संपत्ति से संबंधित मूल्यांकन प्रमाणपत्र भी हासिल कर लिया है।
इसी मामले में एक अन्य आरोपी अब्दुल राशिद भट पुत्र अब्दुल अहद भट, निवासी राजपोरा, चंदूसा के खिलाफ भी एनआईए कोर्ट, सोपोर से गिरफ्तारी वारंट प्राप्त किया गया है। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ जारी अभियान का हिस्सा है।