फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: बारामुला में तीन स्नो कंट्रोल रूम बनाए, बर्फ हटाने वाली 34 मशीनें तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
बारामुला। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में मैकेनिकल डिपार्टमेंट ने बर्फबारी से होने वाली किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। अधिकारियों का कहना है कि इलाके में पूरी तैयारी है। बारामुला में तीन स्नो कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। वहीं बर्फ हटाने वाली 34 मशीनें तैयार रखी गई हैं।
विज्ञापन

मैकेनिकल डिपार्टमेंट बारामुला के असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर तनवीर अहमद ने कहा कि सर्दियों के मौसम में तेजी से रिस्पॉन्स देने के लिए डिपार्टमेंट का कंट्रोल रूम 15 नवंबर से चालू है। इस साल बारामुला जिला प्रशासन और स्थानीय विधायकों के निर्देशों पर बारामुला में मुख्य कंट्रोल रूम को डिसेंट्रलाइज किया गया है। हमने क्रेरी, सोपोर और वाटरगाम में तीन अतिरिक्त कंट्रोल रूम बनाए हैं। डिपार्टमेंट बर्फबारी की स्थिति में किसी भी हालात से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। मैकेनिकल डिपार्टमेंट के पास बारामुला जिले में कुल 34 बर्फ हटाने वाली मशीनें उपलब्ध हैं, जिनमें से कई को पहले ही तय जगहों पर रणनीतिक रूप से तैनात कर दिया गया है। वाटरगाम में चार मशीनें, क्रेरी में पांच और सोपोर में चार मशीनें तैनात की गई हैं जबकि बाकी मशीनें जिले भर में अन्य महत्वपूर्ण जगहों पर रखी गई हैं।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें