फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर के सरकारी शेल्टर होम से बांग्लादेशी युवती फरार, पुलिस ने जारी किया लुकआउट नोटिस

Fri, 30 Oct 2026 12:52 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

श्रीनगर के नौगाम स्थित सरकारी ओपन शेल्टर होम से 18 वर्षीय बांग्लादेशी युवती लापता हो गई है, जिसके बाद जिला पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी किया है। युवती पिछले दो साल से शेल्टर होम में रह रही थी और 11 अक्तूबर को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीनगर के नौगाम इलाके में स्थित शेल्टर होम से एक बांग्लादेशी युवती फरार हो गई। श्रीनगर जिला पुलिस की ओर से इस संबंध में लुक आउट नोटिस जारी किया गया है। नौगाम पुलिस थाने की दैनिक डायरी यानी डीडीआर में बीती 11 अक्तूबर को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसएसपी श्रीनगर की ओर से पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) के बीती 22 अक्तूबर को मिले पत्र में पुलिस थाने को भेजी गई रिपोर्ट का उल्लेख किया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नौगाम पुलिस थाने को इलाके में स्थित ओपन शेल्टर होम के समन्वयक की ओर से एक लिखित आवेदन प्राप्त हुआ था। इसमें बताया गया कि बालिकालिन कामदोश, बांग्लादेश की रहने वाली 18 वर्षीय युवती को दो साल पहले 20 अप्रैल को केस नंबर 1218/सीडब्ल्यूसी/श्रीनगर/2026 के तहत लड़कियों के लिए बने इस ओपन शेल्टर होम में लाकर रखा गया था। अब वह वहां से लापता है। बाल देखभाल संस्थान के रूप में काम करने वाला यह शेल्टर होम सरकारी देख-रेख में चलता है।

इसका मकसद देखभाल और सुरक्षा के मद्देनजर लड़कियों को सुरक्षित माहौल, आपातकालीन आश्रय, पोषण और पुनर्वास प्रदान करना है। प्रशासनिक अधिकारी समय-समय पर इस शेल्टर होम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जांच-परख करते हैं। ऐसे में इस शेल्टर होम से युवती का लापता होना कई सवाल खड़े करने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें