फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में ठंड का सितम जारी: श्रीनगर में बढ़ी ठिठुरन, रात का पारा गिरकर माइनस 2.4 डिग्री पहुंचा

Sat, 28 Nov 2026 11:44 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

कश्मीर घाटी में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही।
विज्ञापन
कुपवाड़ा में सुबह सूरज के साथ छाया घना कोहरा - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर घाटी में ठंड लगातार बढ़ रही है। श्रीनगर में शुक्रवार रात न्यूनतम तापमान माइनस 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन की अब तक की सबसे ठंडी रात रही। शहर में लगातार पांचवीं बार रात का तापमान सीजन के निचले स्तर पर पहुंचा है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

श्रीनगर में इससे पहले बुधवार रात न्यूनतम तापमान माइनस 2 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं, घाटी के कई इलाकों में सुबह और रात के समय धुंध छाई रही।

पहलगाम कश्मीर का सबसे ठंडा इलाका रहा जहां न्यूनतम तापमान माइनस 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में पारा माइनस 2 डिग्री रहा। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान माइनस 1.4 डिग्री और प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार नवंबर के अंत तक घाटी में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है। रात के तापमान में अभी और गिरावट आने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें