शाहीन तिहाड़ जेल में बंद है।आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, बारामुला के कानिस्पोरा में शाहीन के दो भूखंडों की कुर्की की गई है। इनमें से एक भूखंड 7.5 मरले और दूसरा 6 मरले का है। शाहीन साल 2020 में एनआईए की ओर से दर्ज आतंकी मामले में मुख्य आरोपियों में से एक है। अधिकारियों ने बताया कि ये जब्ती जम्मू स्थित विशेष एनआईए अदालत से 30 अप्रैल 2026 को जारी आदेश के बाद की गई है। ये संपत्ति गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 की धारा 33 (1) के तहत की गई है।
इस हाई-प्रोफाइल जांच का मुख्य उद्देश्य भारत में आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों की गहरी साजिश का पर्दाफाश करना है। यह मामला उस समय काफी चर्चा में आया था जब पूर्व डीएसपी देविंदर सिंह को हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादियों के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया था।