फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ladakh: लद्दाख के नवगठित जिलों में डीसी और एसपी की नियुक्ति, चांगथांग से द्रास तक प्रशासन तैयार

Tue, 28 Apr 2026 07:29 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला, नेटवर्क लेह

सार

लद्दाख में पांच नए जिलों के गठन के बाद उपराज्यपाल ने चांगथांग, नुब्रा, जंस्कार, शाम और द्रास में उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी।
विज्ञापन
एलजी विनय कुमार सक्सेना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लद्दाख में पांच नए जिलों के गठन के एक दिन बाद उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने नवगठित जिलों में प्रशासनिक कार्यों की तत्काल शुरुआत सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


इस नवीन निर्णय के साथ ही सभी पांच नए जिलों चांगथांग, नुब्रा, जंस्कार, शाम और द्रास में प्रशासनिक और पुलिस व्यवस्था के प्रमुख पद भर दिए गए हैं। इस कदम का उद्देश्य शासन व्यवस्था को तुरंत प्रभाव से लागू करना, कानून-व्यवस्था को मजबूत करना और प्रशासन को लोगों के करीब पहुंचाना है। विशेषकर उन लोगों तक जो केंद्र शासित प्रदेश के दूरदराज और सीमांत क्षेत्रों में रहते हैं।

एलजी ने नवनियुक्त अधिकारियों को बिना किसी देरी के अपने-अपने जिलों का कार्यभार संभालने और लोगों की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए समर्पण भाव से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से नए जिलों में समावेशी विकास और प्रभावी प्रशासन पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि शेष अधीनस्थ पदों को भी प्राथमिकता के आधार पर भरा जाएगा। साथ ही नए जिला प्रशासन के सुचारु संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की जाएंगी।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि दीर्घकालिक शासन और विकास लक्ष्यों को समर्थन देने के लिए एक मजबूत प्रशासनिक ढांचा तैयार किया जा रहा है ताकि नए जिलों के गठन का लाभ प्रभावी रूप से जनता तक पहुंच सके। उपराज्यपाल ने कहा कि विकेंद्रीकृत शासन व्यवस्था से जनसेवाओं की आपूर्ति में सुधार होगा। प्रशासनिक दक्षता बढ़ेगी और जमीनी स्तर पर कानून-व्यवस्था और मजबूत होगी।

विज्ञापन

नवगठित जिलों में इन अधिकारियों की हुई नियुक्ति
चांगथांग में आईएएस नितीश राजोरिया को उपायुक्त नियुक्त किया गया है जबकि जेकेपीएस अब्बास जाफरी को पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनात किया गया है। नुब्रा में आईएएस मुकुल बेनीवाल को उपायुक्त और जेकेपीएस स्टैनजिन लोसाल पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्य करेंगे। आईएएस ओमकार राजेंद्र गुंडागे को जंस्कार का उपायुक्त नियुक्त किया गया है जबकि जेकेपीएस रिगजिन सांडुप पुलिस अधीक्षक होंगे। शाम में जेकेएएस कुनजेस आंगमो को उपायुक्त का प्रभार सौंपा गया है जबकि जेकेपीएस एजाज मलिक को पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्य करेंगे। द्रास में जेकेएएस इम्तियाज काचो को उपायुक्त तथा जेकेपीएस इश्तियाक अहमद को पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें