उन्होंने कहा कि कोल्ड स्टोरेज इकाइयों ने बागवानी क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव ला दी है। ये उत्पादकों को अपनी इच्छा के अनुसार अपना उत्पादन बेचने का विकल्प देते हैं। उनहोंने कहा, कोल्ड स्टोरेज इकाइयां सैकड़ों लोगों को रोजगार भी प्रदान करती हैं। मजदूरों को भी काम मिलता है, क्योंकि अब सेब की पैकिंग का काम साल भर चलता है। कश्मीर में लगभग 50 कोल्ड स्टोरेज इकाइयां हैं। इनमें से अधिकांश सिडको लस्सीपोरा में हैं।
एक अन्य मैनेजर बशीर असद ने कहा कि कोल्ड स्टोरेज इकाइयों ने सेब उत्पादकों को अपनी इच्छा के अनुसार उत्पादन बेचने की आजादी दी है। हमारे सेब की दुनिया भर में मांग है। हालांकि कोल्ड स्टोरेज इकाइयों की संख्या अभी बहुत कम है।
कश्मीर में हर साल औसतन 20 लाख मीट्रिक टन से अधिक सेब का उत्पादन होता है। यह आंकड़ा कुछ वर्षों में 25 लाख मीट्रिक टन तक पहुंच जाता है। जम्मू-कश्मीर में 2017 के आर्थिक सर्वेक्षण में कहा गया है कि कश्मीर की आधी आबादी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सेब उद्योग पर निर्भर है और 3.5 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र सेब की खेती के अंतर्गत है।