फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गलतफहमी में है अमेरिका: फारूक अब्दुल्ला ने दिलाई कर्बला की याद; कहा- ईरानी गर्दन कटवा लेंगे पर झुकाएंगे नहीं'

Sun, 22 Jun 2025 03:58 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर

सार

नेशनल कांफ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने ईरान पर अमेरिकी हमलों की निंदा करते हुए कहा कि ईरान अपने परमाणु इरादों से पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने मुस्लिम देशों की चुप्पी पर निराशा जताई और चेतावनी दी कि अगर वे अब नहीं जागे, तो अगला निशाना वही होंगे।
विज्ञापन
फारूक अब्दुल्ला - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरान और अमेरिका-इस्राइल के बीच जारी तनाव और अमेरिका द्वारा ईरान की तीन परमाणु सुविधाओं पर किए गए हमलों को लेकर नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका और इस्राइल यह सोचते हैं कि ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम से पीछे हट जाएगा, तो यह उनकी भूल है।

विज्ञापन


फारूक अब्दुल्ला ने कहा अगर वे सोचते हैं कि ईरान अपने मकसद से पीछे हट जाएगा, तो वे भ्रम में हैं। ईरान करबला को नहीं भूला है, और वह इसे दूसरी करबला मानता है। वे अपनी गर्दनें कटा लेंगे, लेकिन झुकेंगे नहीं।

उन्होंने अमेरिका और इस्राइल पर ईरान में शासन परिवर्तन की कोशिशों को लेकर भी सवाल खड़े किए। वे वहां सत्ता परिवर्तन चाहते हैं, लेकिन क्या उसके बाद हालात बेहतर होंगे? अमेरिका और इस्राइल का पुराना मकसद रहा है कि वे ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे, लेकिन ईरान अपने लक्ष्य से पीछे नहीं हटेगा।
विज्ञापन


मुस्लिम देशों की चुप्पी पर भी जताई नाराजगी
फारूक अब्दुल्ला ने इस पूरे घटनाक्रम पर मुस्लिम देशों की चुप्पी पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा मुझे इस बात की निराशा है कि पूरा मुस्लिम जगत खामोश है। आज ईरान इस हाल में है, लेकिन कल यही हाल उनका भी होगा, जब अमेरिका उन्हें तबाह करेगा। अगर वे आज नहीं जागे, तो उन्हें अपनी बारी का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें