फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा से उम्मीद: पहलगाम हमले के बाद सोनमर्ग में लौटी चहल-पहल, लेकिन होटलों में बुकिंग मात्र पांच फीसदी

Sun, 15 Jun 2025 05:09 PM IST
निकिता गुप्ता फिरदौस अहमद अमर उजाला, नेटवर्क सोनमर्ग

सार

सोनमर्ग में पहलगाम आतंकी हमले के बाद अब धीरे-धीरे पर्यटकों की आवाजाही शुरू हो गई है, लेकिन होटल बुकिंग अभी भी केवल 5% तक सीमित है। स्थानीय व्यापारी और होटल व्यवसायी अमरनाथ यात्रा से पर्यटन में सुधार और रोजगार की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहलगाम आतंकी हमले ने घाटी के पर्यटन उद्योग को बड़ा झटका दिया है। इसका असर अन्य पर्यटन स्थलों के साथ-साथ सोनमर्ग पर भी देखने को मिला है। हालांकि पहलगाम की तुलना में सोनमर्ग के बाजारों में हल्की चहल-पहल लौटती दिख रही है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि पर्यटकों का आना शुरू हो गया है, लेकिन होटल बुकिंग अभी भी केवल 5 प्रतिशत के आसपास ही है।
विज्ञापन


सोनमर्ग में दाखिल होते ही आज कुछ रौनक नजर आई। स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों की अच्छी-खासी संख्या यहां पहुंच रही है। दुकानें खुली हैं और रेस्टोरेंट में लोग भोजन करते दिख रहे हैं। स्थानीय रेस्टोरेंट मालिक दलबीर सिंह ने बताया कि पहलगाम हमले के बाद सब कुछ ठप हो गया था, लेकिन अब धीरे-धीरे हालात सुधर रहे हैं। रोजाना एक हजार से अधिक लोग यहां आ रहे हैं। बाइकर और पर्यटक लद्दाख की ओर भी जा रहे हैं, जिससे रौनक लौट रही है।

एक दुकानदार ने कहा कि अब थोड़ी बहुत कमाई शुरू हुई है। अल्लाह से दुआ है कि यहां शांति बनी रहे और पर्यटक आते रहें ताकि हजारों लोगों की रोज़ी-रोटी चलती रहे। हालांकि पर्यटक आने लगे हैं, लेकिन रात में रुकने वालों की संख्या अभी भी बेहद कम है। सोनमर्ग के एक होटल व्यवसायी मोहम्मद कासिम ने कहा कि इस संकट ने कमर तोड़ दी है। मेरे होटल में 27 में से केवल 5 कमरे ही बुक हैं। करीब 95 प्रतिशत बुकिंग गिर चुकी है। उन्होंने आगामी अमरनाथ यात्रा से पर्यटन में सुधार की उम्मीद जताई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Vande Bharat: हाई-स्पीड ट्रेन... हाई-टेक सुविधाओं की दरकार; वंदे भारत में यात्रियों को अब चाहिए डिजिटल सुविधा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें