फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: पुलवामा हमले में 19 आतंकी थे शामिल, 8 ढेर, 7 गिरफ्तार, तीन पाकिस्तानी सहित चार अभी जिंदा -ADGP कश्मीर

Tue, 14 Feb 2023 12:13 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पुलवामा

सार

एडीजीपी विजय कुमार ने कहा कि वर्तमान में जैश के पास केवल 7 से 8 आतंकी हैं। इनमें पांच से छह सक्रिय पाकिस्तानी आतंकी हैं, जिनमें मूसा सुलेमानी भी शामिल है। इन सबकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
कश्मीर ADGP विजय कुमार - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलवामा हमले की चौथी बरसी पर कश्मीर जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) विजय कुमार ने कहा कि हमले में 19 आतंकवादी शामिल थे। इनमें से आठ मारे गए हैं। सात आतंकियों को  गिरफ्तार कर लिया गया है और 3 पाकिस्तानियों सहित 4 दहशतगर्द अभी भी जीवित हैं, जिनकी धर-पकड़ के लिए अभियान जारी है। एडीजीपी विजय कुमार मंगलवार को पुलवामा के लेथपोरा में शहीद स्मारक स्थल पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने ये जानकारी दी।

विज्ञापन


मूसा सुलेमानी अभी है एक्टिव
आगे उन्होंने ने कहा कि सुरक्षाबल आतंकियों के खात्मे के लिए डटे हुए हैं। जैश-ए-मोहम्मद के लगभग सभी शीर्ष कमांडरों को मार गिराया गया है। एडीजीपी ने कहा, 'वर्तमान में जैश के पास केवल 7 से 8 आतंकी हैं। इनमें पांच से छह सक्रिय पाकिस्तानी आतंकी हैं, जिनमें मूसा सुलेमानी भी शामिल है। इन सबकी तलाश की जा रही है। जल्द ही इन पर काबू पा लिया जाएगा।

आतंकवादी मॉड्यूल का किया जा रहा पर्दाफाश
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने कहा कि पुलिस और सुरक्षाबल लगातार आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर रहे हैं। विशेष रूप से नार्को-आतंकवाद और आतंक के वित्तपोषण करने वालों की कमर तोड़ी जा रही है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, 'हम 41 लाख रुपये बरामद कर चुके है और हाल ही में बारामुला में 26 लाख रुपये बरामद किए गए हैं।'
विज्ञापन


फारूक नल्ली और रियाज छत्री समेत  37 स्थानीय आतंकी हैं सक्रिय
उन्होंने यह भी कहा कि आतंकी वारदातों में शामिल ओजीडब्ल्यू के खिलाफ दर्ज मामलों को तेजी से निपटाया जा रहा है। ऐसे मामलों की संख्या पिछले साल अक्टूबर में 1600 से घटकर वर्तमान में 950 हो गई है। अब तक 13 दोषियों को सजा हो चुकी है। उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान में कुल 37 स्थानीय आतंकवादी सक्रिय हैं। इनमें से केवल दो फारूक नल्ली और रियाज छत्री पुराने आतंकी हैं, जबकि बाकी हाल ही में शामिल हुए हैं, जिन्हें जल्द ही बेअसर कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें