फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथ नहीं पढ़ेंगे लड़के-लड़कियां

Wed, 25 Dec 2013 05:47 AM IST
Sri nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। कश्मीर घाटी के पांच सौ से अधिक कोचिंग सेंटरों में अब लड़के और लड़कियां एकसाथ नहीं पढ़ सकेंगे। इनके लिए अलग-अलग कक्षाओं का इंतजाम करना होगा। राज्य प्रशासन ने इस संबंध में सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। यहां तक कि लड़के और लड़कियों की कक्षाओं का समय भी अलग-अलग रखने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

कोचिंग सेंटरों में मनमानी और छात्राओं को परेशान किए जाने की लगातार शिकायतों के बाद प्रशासन ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। कोचिंग संस्थानों को निर्देश दिए गए हैं कि छात्रों और छात्राओं के लिए अलग सत्र चलाया जाए। प्रशासन ने कोचिंग सेंटरों से ब्योरा भी तलब किया है। कोचिंग में कितने छात्र और छात्राएं आ रही हैं। संख्या के हिसाब से बिल्डिंग और क्लास रूम की व्यवस्था और फीस तथा दूसरे मदों में लिए जाने वाले भुगतान का ब्योरा भी देने को कहा गया है। इसमें कहा गया है कि कोचिंग सेंटरों में लड़कों की कक्षाओं को दोपहर के बाद लगाया जाए। वहीं, लड़कियों की कक्षाओं को सुबह 8.30 बजे से शुरू किया जाए। सर्दी की वजह से सुबह साढ़े आठ बजे से पहले कोचिंग सेंटरों में कोई सत्र नहीं चलाने का निर्देश दिया गया है। घाटी में सर्दी के मौसम में तीन महीने तक दसवीं, ग्यारहवीं और इंटर की कोचिंग चलती है। इन कोचिंग सेंटरों में 55 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण करते हैं। पिछले दिनों कोचिंग सेंटर में एक छात्रा से बलात्कार की कोशिश के बाद कोचिंग संस्थानों पर लगाम लगाने का मामला उठा था। सरकार की गाइड लाइन वर्ष 2010 की है, लेकिन इसे ठीक तरह से लागू नहीं कराया जा सका था। इस बार इसे कड़ाई से लागू करने के निर्देश हैं। यह निर्देश श्रीनगर के उपायुक्त फारूख अहमद शाह ने दिए हैं। उपायुक्त का कहना है कि छात्र-छात्राओं की परेशानी को देखते हुए गाइड लाइन जारी हुई है। निर्देशों में यह भी कहा गया है कि छात्र-छात्राओं के घर वालों के साथ महीने में एक बार मीटिंग जरूर की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें