फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिल्लेकलां का दिखने लगा असर

Sun, 22 Dec 2013 05:46 AM IST
Sri nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। 40 दिनों के चिल्ले कलां ने शुरुआती दौर में ही असर दिखाना शु़रू कर दिया है। कई स्थानों पर हिमपात तथा बारिश होने से रात के साथ ही दिन में भी शीतलहर बढ़ गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में अधिकतर स्थानों पर हिमपात की संभावना प्रकट की है।
विज्ञापन

शनिवार को चिल्लेकलां का पहला दिन था। शुक्रवार रात और शनिवार तड़के पहलगाम, गुलमर्ग, सोनमर्ग के अलावा कई दूसरे इलाकों में हिमपात होने की जानकारी मिली है। कुछ इलाकों में बारिश भी हुई है। शुक्रवार को श्रीनगर में दिनभर आकाश में बादलों छाए रहे। पारा शून्य से नीचे अटका हुआ है। ठंड बढ़ने का असर आम जन-जीवन पर साफ नजर आने लगा है। सड़कों और बाजारों मंे इस समय पहले से काफी कम भीड़ नजर आती है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में इससे कोई राहत मिलने की संभावना नहीं है। इस दौरान अधिकांश इलाकों में हिमपात होने की संभावना भी जताई गई है।श्रीनगर में रात का न्यूनतम तापमान माइनस 3.9 डिग्री सेल्सियस रहा। पहलगाम में तापमान माइनस 5.6 तथा गुलमर्ग में माइनस 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लद्दाख संभाग में भी इस समय कड़ाके की ठंड जारी है।
अधिकांश क्षेत्रों में बर्फ का गिर रही है, जिससे लोगों की परेशानी में कोई कमी नहीं आई है। लेह जिले में रात का तापमान माइनस 12.4 डिग्री सेल्सियस, जबकि कारगिल जिले का तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें