फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू का मामला फिर छाया

Wed, 09 Oct 2013 05:40 AM IST
Sri nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जम्मू संभाग में डेंगू के कुल 364 मामले सामने में आए हैं। इनमें से अधिकतर जम्मू तथा सांबा जिलों से हैं। इस बात की जानकारी मंगलवार को स्वास्थ्य राज्यमंत्री शब्बीर अहमद खान ने विधानसभा में दी। उन्होंने बताया कि सात अक्तूबर को मिले आंकड़ों के अनुसार जानलेवा डेंगू बीमारी के 115 मामले जम्मू जिले से, 225 सांबा, 6 कठुआ तथा 3 राजोरी, एक रियासी तथा 14 अन्य स्थानों के सामने आए हैं। इस बीमारी के फैलने के कारण अभी तक तीन लोगों की मृत्यु हो चुकी है। इनमें से एक का संबंध जम्मू, जबकि दो का सांबा के साथ है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस बीमारी को नियंत्रण में लाने के लिए सरकार सभी प्रयास कर रही ही। जिला तथा डिवीजिनल स्तर पर विशेष टीमों को गठन किया गया है। जम्मू शहर के भीतर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है। बीमारी के खतरे के प्रति लोगों को जागरूक करने का काम भी किया जा रहा है। जिन इलाकों में यह बीमारी के फैलने के अधिक आशंका है, वहां अधिक ध्यान दिया जा रहा है। सभी अस्पतालों को भी सतर्क कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें