फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार और साथियों के साथ मनाई खुशी

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Sri nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। रविवार का दिन घाटी में देश सेवा में जुटे सुरक्षा बलों के लिए कुछ हट कर रहा। मौका था हुमामा स्थित सीमा सुरक्षा बल के ट्रेनिंग सेंटर पर कश्मीर फ्रंटियर की ओर से आयोजित दीवाली मिलन का। इसमें सुरक्षा बलों के अलावा उनके परिवार के सदस्यों ने हिस्सा लिया। मिलन दिवस में किसी किस्म की कोई कमी नहीं थी। विभिन्न प्रकार के स्टालों से सजे मिलन दिवस में महिलाओं से लेकर बच्चों तक की पसंद का हर प्रकार का सामान था।
विज्ञापन

केवल यही नहीं, जवानों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था, जिसमें जवान या फिर उनके पारिवारिक सदस्य अपनी प्रतिभा का दमखम दिखा सकते थे। कार्यक्रम के आयोजन को लेकर जवानों में खासा उत्साह था। गुजरात के अभिजीत मित्तल का कहना है कि इस बार उसे घर जाने का मौका नहीं मिला, लेकिन दीवाली मिलन में अपने साथियों के साथ दीपावली मनाने का मजा ही कुछ और है। महाराष्ट्र के मुनीश पुरोहित का कहना है कि वह घाटी में पिछले कई सालों से सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन इस कार्यक्रम की बात ही कुछ और है। जवान ही नहीं, बच्चे और महिलाएं भी काफी खुश थी। बच्चे स्टाल पर लगाए गेम्स का मजा ले रहे थे तो महिलाएं सामान पर मिल रही छूट का पूरा फायदा उठा रही थीं। इस दौरान कश्मीरी, पंजाबी, साउथ इंडियन आदि खानों के स्टाल भी थे। कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा। इससे पहले आईजी बीएसएफ केके शर्मा ने मेले का उद्घाटन किया, जबकि डीआईजी डीके उपाध्याय भी विशेष रूप से मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें