फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में 25 छात्र-छात्राओं ने लिया प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में एमबीबीएस प्रवेश प्रक्रिया के दूसरे दिन राज्य कोटे में 25 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश ले लिया, जबकि 64 अभ्यर्थियों ने रिपोर्टिंग की है। कॉलेज में वर्तमान में राज्य कोटे की 102 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। काउंसिलिंग मेें चयनित अभ्यर्थियों को बुधवार तक प्रवेश लेना है।
विज्ञापन

कॉलेज के प्रवेश समिति के नोडल अधिकारी डा. अनिल द्विवेदी ने बताया कि दो दिन में अब तक 78 अभ्यर्थी रिपोर्टिंग कर चुके हैं, जबकि 25 छात्रों ने सभी औपचारिकता पूर्ण कर प्रवेश ले लिया है। उन्होंने बताया कि जिन छात्रों ने मंगलवार को रिपोर्ट किया है, उनकी दस्तावेजों की जांच रात तक चलती रहेगी। बुधवार को भी रिपोर्टिंग करने वाले छात्रों को रात तक प्रवेश दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें