गढ़वाल केंद्रीय विवि प्रशासन ने पीजी प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम तय कर दिया है। पीजी प्रवेश परीक्षा के लिए 10 अप्रैल से आवेदन शुरू होंगे। प्रवेश परीक्षा पांच से आठ जून तक होंगी।
विवि की पीजी प्रवेश परीक्षा संयोजक प्रो. पी प्रसाद ने बताया कि एक दो दिनों के भीतर प्रवेश परीक्षा के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी जाएगी। प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम के तहत ऑन लाइन आवेदन 10 अप्रैल से शुरू होंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 मई नियत की गई है। करीब 63 विषयों में आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा पांच जून से आठ जून तक संपन्न होंगी। प्रवेश परीक्षा के लिए श्रीनगर, पौड़ी, टिहरी व देहरादून में एक-एक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
परीक्षा सुबह 8 बजे से 10 बजे , 11 बजे से 1 बजे व शाम 3 बजे से 5 बजे तक तीन पालियों में संपन्न होगी। प्रो. प्रसाद ने बताया कि परीक्षा संपन्न होने के 10 दिनों के भीतर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।