श्रीनगर के स्किम्स सौरा अस्पताल में तैनात महिला डॉक्टर ने 180 दिन का मातृत्व अवकाश मांगा था, जिन्हें 11 दिसंबर 2021 से 24 जनवरी 2022 तक 45 दिन के अवकाश की मंजूरी मिली। उन्होंने याचिका में कहा - चूंकि 180 दिन का मातृत्व अवकाश उनका अधिकार है, लिहाजा संबंधित प्राधिकारी को निर्देश दिए जाएं कि 45 दिन के बजाय 180 दिन का अवकाश स्वीकृत किया जाए। जम्मू-कश्मीर सरकार ने 6 अक्तूबर 2015 को एसआरओ-353 जारी कर महिलाओं के लिए 180 दिन के मातृत्व अवकाश का प्रावधान किया था।