फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Snowfall in J&K: जम्मू-कश्मीर में पीर पंजाल रेंज में बर्फबारी, मुगल रोड को खोलने के लिए बर्फ हटाने का काम जारी

Sat, 02 Dec 2023 12:11 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू और कश्मीर
विज्ञापन
Snowfall in J&K - फोटो : ANI
विज्ञापन

पीरपंजाल पर्वत श्रृंखला की ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी हुई। राजौरी और पुंछ जिलों को कश्मीर से जोड़ने वाली मुगल रोड को खोलने के लिए बर्फ हटाने का काम चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 10 दिसंबर तक मौसम में उतार चढ़ाव जारी रहेगा। उधर, लेह में शरीर को कंपकंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। 

विश्व प्रसिद्ध पर्यटन और स्कीइंग स्थल गुलमर्ग में भी बर्फबारी हुई है। यहां पहुंचे पर्यटकों का कहना था कि उन्हें बर्फबारी देखने का बेसब्री से इंतजार था। लद्दाख के ऊंचे इलाकों में भी सफेद चादर बिछी है। इसके अलावा सोनमर्ग, टंगमर्ग, खिलनमर्ग, यूसमर्ग और नागमर्ग सहित अन्य पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश से घाटी के तापमान में गिरावट आई है। मौसम में बदलाव से कश्मीर में तीन सप्ताह का शुष्क दौर खत्म हो गया है। इस बीच दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।

विज्ञापन


वहीं, शुक्रवार को श्रीनगर समेत कश्मीर के कई हिस्सों में हल्की बारिश भी हुई। श्रीनगर में 16.7 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान 10.0 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। काजीगुंड में बीती रात का न्यूनतम तापमान 2.2, पहलगाम में 0.5, कुपवाड़ा में 2.6, कोकरनाग में 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गांदरबल जिले के कंगन गुंड, कुलन, गगनगीर, सोनमर्ग और जोजीला में बारिश हुई। प्रभावित क्षेत्रों में बीकन की टीम सड़कों से बर्फ हटाने के काम में जुटी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें