फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: हजरत बुद्धन अली शाह के दरगाह पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, प्रदेश में अमन के लिए दुआ कीं

Thu, 24 Mar 2022 05:22 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने आज सतवारी की हजरत बुद्धन अली शाह के दरगाह में जम्मू कश्मीर में अमन और खुशहाली के लिए दुआ कीं। 
विज्ञापन
Mehbooba Mufti - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती गुरुवार को जम्मू के सतवारी स्थित हजरत बुद्धन अली शाह के दरगाह पहुंचीं। इस दौरान महबूबा मुफ्ती ने जम्मू कश्मीर में भाईचारा, अमन और खुशहाली के लिए दुआ कीं। केंद्र शासित प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट के बीच विभिन्न राजनीतिक पार्टियों ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इसी क्रम में पीडीपी अध्यक्ष जम्मू में एक सप्ताह के लंबे दौरे पर हैं। 

विज्ञापन

Mehbooba Mufti at Satwari Dargah - फोटो : अमर उजाला
अपने दौरे के दौरान उन्होंने भाजपा के कई मजबूत गढ़ माने जाने वाले क्षेत्रों में पार्टी सम्मेलनों को संबोधित किया और भाजपा को लगातार निशाने पर लिया। पार्टी के एक प्रवक्ता ने बताया कि जम्मू दौरे के समापन से पहले 26 मार्च को वे रामबन में चिनाब घाटी के युवा पार्टी सम्मेलन को संबोधित करेंगी।
विज्ञापन

Mehbooba mufti at Satwari Dargah - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले बुधवार को उन्होंने जम्मू के बोहड़ी में पार्टी कार्यकर्ताओं के अधिवेशन को संबोधित किया। अधिवेशन में पार्टी कार्यकर्ताओं से महबूबा ने कहा कि वे भाजपा की विभाजनकारी और खतरनाक राजनीति से सतर्क रहें। यहां पूर्व मुख्यमंत्री ने कश्मीरी पंडितों के विस्थापन के कारणों की जांच के लिए पैनल बनाने की मांग उठाई। साथ ही गुजरात और दिल्ली दंगों की जांच के लिए भी पैनल गठित किए जाने की मांग की। उन्होंने भाजपा को घेरते हुए कहा कि भाजपा नेता सांप्रदायिक आधार पर लोगों को बांटने के लिए द कश्मीर फाइल्स फिल्म का प्रचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें