दोनों केंद्र शासित प्रदेशों में जनवरी में जारी है एयरलिफ्ट की सेवा
जनवरी में भारी बर्फबारी के कारण बंद हुए 434 किमी लंबे श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग को देखते हुए जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के बीच फंसे यात्रियों को एयरलिफ्ट करने के लिए आईएएफ के सी-17, सी-130 और एएन-32 विमान लगातार संचालित हैं।
अली ने बताया कि एक एमआई-17 पवन हंस हेलीकॉप्टर से एक वरिष्ठ गायनाकोलॉजिस्ट कनीज फातिमा के शव समेत नौ यात्रियों को जम्मू से कारगिल और एक यात्री को श्रीनगर से कारगिल तक एयरलिफ्ट किया गया। उन्होंने बताया कि सात और यात्रियों को कारगिल से श्रीनगर एयरलिफ्ट किया गया।