राजोेरी। उपायुक्त विकास कुंडल ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह की व्यवस्थाओं पर चर्चा करने और उन्हें अंतिम रूप देने के लिए संबंधित अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के पीछे का उद्देश्य जीवन में योग का अभ्यास करने के कई लाभों के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाना है।
उन्होंने लोगों को दैनिक जीवन में योग के महत्व के बारे में शिक्षित करने की आवश्यकता पर बल देते हुए अधिकारियों को योग के स्वास्थ्य लाभों के बारे में लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए कहा और कहा कि योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाया जाना चाहिए। उन्होंने जिले में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देते हुए संबंधित अधिकारियों को जिले में दिन के सुचारु आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्था करते हुए एकजुटता से काम करने को कहा।
डीसी ने संबंधित अधिकारियों को योग के लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए दिन से संबंधित विभिन्न गतिविधियों में लोगों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भी कहा। जिला अधिकारी आयुष को खेल स्टेडियम खेवरा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में भाग लेने के लिए सभी बीडीसी और डीडीसी को शामिल करने का निर्देश दिया गया, जहां मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
इसी तरह के कार्यक्रम पंचायत और अनुमंडल स्तर पर आयोजित किए जाएंगे।
बैठक में भाग लेने वाले अधिकारियों में एडीडीसी पवन कुमार, एडीसी सचिन देव सिंह, एडीसी सुखदेव सिंह सम्याल, सीपीओ मोहम्मद खुर्शीद, सीएमओ डॉ. अब्दुल हामिद जरगर, एडी प्लानिंग मोहम्मद रफी शामिल रहे।